फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   four person including three women found hanging

तीन महिलाओं समेत चार के शव फंदे से लटके मिले

Thu, 03 Feb 2022 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
four person including three women found hanging
फिरोजाबाद। अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न कारणों से तीन लोगों ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामगढ़ व शिकोहाबाद में महिला ने जबकि सुहागनगर में एक युवक ने फांसी लगाई।
विज्ञापन

केस एक
फंदे पर लटका मिला महिला का शव
फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला छिदामुलनगर निवासी 23 वर्षीय मूवीना का शव मंगलवार देर शाम घर के अंदर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मायका पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मूवीना की सास को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रामगढ़ ने बताया कि मूवीना हाथरस की रहने वाली थी। सात माह पूर्व उसका विवाह सद्दाम के साथ हुआ था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

केस दो
पति से कहासुनी के बाद फंदे पर झूली
शिकोहाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी दीपेंद्र अपनी पत्नी 26 वर्षीय पत्नी पूनम और बच्चें के साथ रह रहा था। दीपेंद्र के माता पिता मंगलवार को रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी में शामिल होने को गए थे। दीपेंद्र, पूनम और उसका बेटा घर पर था। दीपेंद्र ने बताया कि सुबह चार बजे उसने बच्चे के लिए दूध लाने को पत्नी से कहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पूनम ने रोशनदान में अपनी चुन्नी से फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। उसने शव को नीचे उतार लिया। पुलिस को सूचना दी। दीपेंद्र ने बताया कि उसने पूनम से रुद्रपुर में लव मैरिज की थी। शादी करने के लिए पूनम ने परिजनों को भी छोड़ दिया था। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन
बीएएमएस कर रहे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
फिरोजाबाद। दक्षिण थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी सुहाग नगर सेक्टर एक निवासी तेजवीर (28) आगरा से बीएएमएस कर रहा था। थानाध्यक्ष दक्षिण रामेंद्र कुमार ने बताया कि तेजवीर के दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी मायके में है। मंगलवार को किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। उसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मकान मालिक के माध्यम से हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच की जा रही है।

केस-चार
घर में अकेली महिला ने लगाई फांसी
फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला ऊर्दुनगर निवासी 28 वर्षीय फूलवानों ने बुधवार दोपहर घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला को फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला का विवाह आठ साल पूर्व हुआ था। उस पर दो बच्चे हैं। जिस वक्त महिला ने फांसी लगाई थी। उस समय वह घर पर अकेली थी। घटना के पीछे पति पत्नी का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed