फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Four miscreants of oil theft gang arrested in encounter

Firozabad News: मुठभेड़ में तेल चोरी करने वाले गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार

Mon, 04 Nov 2024 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 04 Nov 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants of oil theft gang arrested in encounter
टूंडला। टोल प्लाजा के पास खड़े होने वाले ट्रकों से तेल चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। निशानदेही के बाद तेल की बरामदगी के लिए पुलिस के पहुंचने पर बदमाश ने वहां पहले से छिपाकर रखे तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर की रात टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक के टैंक का ताला तोड़कर बदमाश 300 लीटर तेल चोरी कर ले गए थे। मामले में ट्रक चालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी सौरभ दीक्षित ने तीन टीमों का गठन किया था। शनिवार रात सूचना पर नगला महादेव तिराहे के पास स्विफ्ट डिजायर कार को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान कार सवार लोगों ने भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार चार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने तेल चोरी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस चोरी के तेल की बरामदगी के लिए एक आरोपी तालिब को लेकर मौके पर पहुंची। उसने वहां पहले से छिपाकर रखे तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। बचाव में चलाई गई गोली से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद बताया कि हाईवे पर खड़े ट्रकों से तेल चोरी करने वाले तालिब निवासी सिवाल खास थाना जानी, जुबेर, साजिद चौहान और सबील निवासी हारा थाना सरूरपुर, मेरठ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कार, 130 लीटर डीजल, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed