{"_id":"63fe4e20dc4c7df6450a6e54","slug":"four-member-team-will-verify-the-swings-in-schools-firozabad-news-c-25-1-76579-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्कूलों में लगे झूलों का सत्यापन करेगी चार सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्कूलों में लगे झूलों का सत्यापन करेगी चार सदस्यीय टीम
Wed, 01 Mar 2023 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में लगे झूलों का सत्यापन करेगी चार सदस्यीय टीम
फिरोजाबाद। जिले के आठ परिषदीय स्कूलों में बच्चों के खेलने के लिए झूले लगाए गए हैं। झूलों का सत्यापन करने की जिम्मेदारी चार सदस्यीय कमेटी को सौंपी गई है। कमेटी उनकी गुणवत्ता को परखने के बाद डीएम को रिपोर्ट सौपेंगी।
सरकार आपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय स्कूलों का भौतिक परिवेश बेहतर करने पर जोर दे रही हैं। दिव्यांगजन और सामान्य छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय, रैंप, कक्ष, रसोई, आफिस में टाइल्स, परिसर में इंटरलाकिंग कराने के साथ 19 सुविधाओं से संतृप्त किए जा रहे हैं। अधिकांश स्कूलों में व्यवस्थाएं हो चुकी है। प्रेरणा लक्ष्य के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में दक्ष बनाया जा रहा है। इसके साथ ही छात्र-छात्राएं झूलों का आनंद ले सकें, इसके लिए प्रथम चरण में बेसिक शिक्षा विभाग ने कंपोजिट स्कूल बन्ना, लतुर्रा, करीबरपुर, कपावली, कुर्रीकूपा, सिरसाखास और डाहिनी में 3.20 लाख रुपये की धनराशि से झूले लगवाए गए हैं। प्रत्येक स्कूल में 40 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है। बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि डीएम के निर्देश सभी झूलों का सत्यापन कराया जा रहा है। संवाद