{"_id":"66ca38855d14fc9fee0009e4","slug":"four-children-of-the-same-family-fall-ill-due-to-food-poisoning-one-innocent-dies-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-131965-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के चार बच्चे बीमार, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के चार बच्चे बीमार, मासूम की मौत
Sun, 25 Aug 2024 01:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के चार भाई-बहनों की तबीयत बिगड़ गई। जबकि एक मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजन शोक में हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया। परिजन ने तत्काल ही तीन भाई-बहनों को संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और एक बच्चे को हाथवंत स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां सभी का उपचार चल रहा है। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव चमरौली निवासी रामरतन मक्खनपुर स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। उसके 6 बच्चे कृष्णकांत (15), प्राची (11), लक्ष्मी (9), राखी (7), अमित (6) हिमांशू (2) हैं। पीड़ित पिता के अनुसार शुक्रवार रात वह घर पर बाजार से केले लेकर आए थे। सभी बच्चों ने केले खाये, इसके बाद शुक्रवार रात 8:30 बजे के करीब बच्चों की तबीयत खराब हो गई। हिमांशू की तबीयत अधिक बिगड़ी, तो उसे वह गांव के ही एक चिकित्सक के पास ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे अच्छे चिकित्सक से उपचार कराने की सलाह दी।
इसके चलते वह बच्चे को लेकर बाजार आ गया। यहां प्राइवेट चिकित्सक से उसको दवा दिलवाई। शनिवार सुबह 4:30 बजे करीब अचानक हिमांशू ने दम तोड़ दिया। इसी बीच कृष्णकांत के अलावा सभी बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके चलते रामरतन के ससुरालीजन भी वहां आ गए। उन्होंने अमित को हाथवंत चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जबकि तीन बच्चे प्राची, राखी एवं लक्ष्मी को उपचार के लिए दोपहर के समय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां तीनों का उपचार चल रहा है। मासूम की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
मासूम की मौत से मां का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
फूड प्वाइजनिंग की घटना से बच्चों के बीमार होने और मासूम की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। मां मीना देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं रामरतन के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट रही।
विज्ञापन
गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
फूड प्वाइजनिंग की घटना की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया। स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों की टीम गांव में पहुंची। यहां चिकित्सकों ने परिजन से बातचीत कर दवाएं देने के बाद अन्य ग्रामीणों को भी दवाएं मुहैया कराईं।