फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Found in objectionable condition of young woman in restaurant

रेस्टोरेंट में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती

Wed, 20 Apr 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 20 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Found in objectionable condition of young woman in restaurant
रेस्टोरेंट में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती - फोटो : अमर उजाला
कोटला रोड स्थित दीप रेस्टोरेंट एंड बार में पुलिस ने छापा मारकर आठ युवकों सहित चार युवतियों और एक महिला को पकड़ा है। पुलिस को यहां देह व्यापार की सूचना मिली थी। छापे के दौरान आपत्तिजनक हालात में मिले युवक-युवती पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


 एसपी सिटी संजीव बाजपेयी के नेतृत्व में बुधवार दोपहर को पुलिस ने कोटला रोड रामलीला मैदान के समीप दीप रेस्टोरेंट एंड बार में कार्रवाई की। एसपी सिटी ने बताया कि होटल में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर एक सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा गया। सिपाही ने रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारी मोंटी निवासी दुर्गा नगर से संपर्क किया। मोंटी ने सिपाही से 2500 रुपये लेने के साथ ही दूसरी मंजिल पर बने कमरे में भेज दिया। सिपाही की सूचना पर एसपी सिटी कोतवाल दक्षिण श्रीप्रकाश चंद्र यादव, कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा और महिला थानाध्यक्ष मिलथेश सेंगर के साथ पहुंचे।  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ युवक, चार युवतियाें और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम मोनू निवासी सुहाग नगर थाना दक्षिण, रोहित और मनीष निवासी कोटला डाकखाने के पास थाना नारखी, मोंटी निवासी दुर्गा नगर, इमरान निवासी जाटवपुरी, इमरान निवासी नक्कारचीटोला थाना दक्षिण, सोनू निवासी श्याममोहन नगर थाना सिरसागंज और बबलू निवासी कबीर नगर थाना उत्तर बताया। महिला का नाम पुष्पा देवी निवासी टापाखुर्द थाना उत्तर बताया गया है। कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट संचालक देशदीपक यादव फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पकड़ी गई युवतियों में कुछ फीरोजाबाद तो कुछ आसपास जिलों की हैं।  
विज्ञापन



2500 में से युवती को मिलते थे 1500 
एसपी सिटी के अनुसार युवतियां पहले से ही रेस्टोरेंट संचालक के संपर्क में रहती थीं। कुछ युवतियां एक बजे आने के बाद ग्राहक का इंतजार करती थीं। ग्राहक से 2500 रुपये लिए जाते थे। इसमें से 1000 रुपये रेस्टोरेंट संचालक और 1500 रुपये युवती का हिस्सा था। पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त मां-बेटी को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed