फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Form a joint team of police and revenue department to resolve complaints

Firozabad News: पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर करें शिकायतों का निस्तारण

Sat, 18 Oct 2025 07:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 18 Oct 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Form a joint team of police and revenue department to resolve complaints
तहसील में व्याप्त समस्याओं के बारे में जिला​धिकारी को अवगत कराते अ​धिवक्ता - फोटो : तहसील में व्याप्त समस्याओं के बारे में जिला​धिकारी को अवगत कराते अ​धिवक्ता
- जसराना तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। तहसील सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अवैध कब्जों एवं सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायतें प्रमुख रही। जिलाधिकारी ने अवैध कब्जों एवं पैमाइश से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम बनाकर कार्रवाई करने निर्देश दिए। वहीं, सरकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतों के लिए विभागीय अधिकारी से मिलकर शिकायत का निस्तारण करने को कहा।

नगला केवल निवासी महिला सरला देवी ने बैनामाशुदा जमीन से जबरिया बेदखल करने का आरोप लगाया। बहत निवासी गंगा सिंह ने मकान के सामने खाली पड़ी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराए जाने की बात कही। सिंहपुर निवासी योगेश कुमार ने जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। मस्तपुर अकबरपुर निवासी शेषपाल सिंह ने न्यायालय से पत्रावली गायब होने की शिकायत की। पटीकरा निवासी करन सिंह ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। झपारा निवासी रजनीश कुमार ने सरकारी जमीन से कब्जाधारक को बेदखल करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आईं शिकायतों में से 11 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों को निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को दिया गया। पुलिस से संबंधित शिकायतों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सुना। इस दौरान सीडीओ शत्रोहन वैश्य के साथ अपर जिलाधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार एवं एएसपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed