फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   forgener

विदेश यात्रा से लौटे दंपती और युवक कोरोना परीक्षण के लिए कराए गए भर्ती

Wed, 18 Mar 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
forgener
फिरोजाबाद। विदेश यात्रा कर जनपद में लौटे लोगों की स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। टूंडला के एक दंपती और जसराना क्षेत्र के एक युवक हाल ही में विदेश से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परीक्षण के लिए इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। इनकी जांच रिपोर्ट बृहस्पतिवार तक मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग को 19 और लोगों की सूची मिली है जो विदेश यात्रा करके आए हैं। विभाग सभी को ट्रेस कर रहा है।
विज्ञापन

हांगकांग से लौटे युवक को स्वास्थ्य केंद्र एका की टीम ने मंगलवार रात मेडिकल कॉलेज में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। यह युवक जसराना के एका क्षेत्र का रहना वाला है। टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। हालांकि युवक में किसी प्रकार के लक्षण नहीं मिले हैं। इधर, आस्ट्रेलिया में नौकरी कर रहे पुत्र से मिलकर नौ मार्च को टूंडला लौटे दंपती को भी स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने ट्रेस किया।
विज्ञापन

दंपती को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में लाया गया। हालांकि कोरोना जैसे कोई भी लक्षण होने से स्वास्थ्य टीम ने इंकार किया है। जांच रिपोर्ट आने तक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखेगा जाएगा। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि विदेश से आने वाले मरीजों की लगातार स्क्रीनिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन संदिग्ध लोगों को भर्ती कराया है। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को विदेश से लौटे 19 और लोगों की सूची मिली है। इन लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।
विदेश से कोई आए तो हमें बताएं
लोगों से अपील है कि विदेश यात्रा से लौटे लोगों के बारे में हमें बताएं। ताकि उनकी स्क्रीनिंग कराई जा सके और कोरोना सुहागनगरी में पैर न पसार सके। भीड़ वाले इलाकों में न जाएं। समय-समय पर हाथ धोएं। यात्रा करने से बचें।
डॉ. एसके दीक्षित, सीएमओ।
सूचना देने से कतरा रहे लोग
विदेश यात्रा से आने वाले लोग सूचना देने से कतरा रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग को सबसे ज्यादा विदेश यात्रा से लौट रहे लोगों से खतरा है। टूंडला में मिला दंपती सात मार्च को आस्ट्रेलिया से चला था। नौ मार्च को टूंडला आ गया था। किंतु किसी प्रकार की सूचना नहीं दी। स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली तो दंपती से जाकर संपर्क किया। इसके बाद ही मेडिकल कॉलेज लाया गया।
यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन स्थगित
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का मूल्यांकन कार्य स्थगित कर दिया गया है। शिक्षक मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे। मगर स्थगित होने की सूचना से वापस लौट आए। एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में खुले बंडल की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराकर कार्य स्थगित कर दिया। वहीं, इस्लामिया इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य नहीं कराया गया। तिलक इंटर कॉलेज में दूसरे दिन उत्तर-पुस्तिकाएं अधिक बांट दीं थीं। इसलिए दोपहर तक मूल्यांकन चलता रहा।
सीबीएसई परीक्षा में को लेकर बरती गई सतर्कता
कोरोना वायरस के चलते सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं, किंतु सीबीएसई की परीक्षाएं जनपद में चल रही हैं। कोरोना वायरस को लेकर विद्यालयों में सतर्कता बरती गई। एक मीटर की दूरी पर परीक्षार्थी बैठाए गए। परीक्षार्थी मास्क लगाकर परीक्षा देने के लिए पहुंचे। कक्षा दसवीं की सामाजिक विषय की परीक्षा हुई। इसे लेकर परीक्षार्थी भ्रमित रहे। परीक्षा होगी या निरस्त है, इसे लेकर लोग एक दूसरे पर जानकारी लेते रहे। कॉलेज में फोन लगाए गए। स्थिति स्पष्ट होने के बाद परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।

सफाई कर्मियों को ग्लब्स, मास्क दिलाने की मांग
कोरोना के प्रकोप से ग्रामीण सफाईकर्मी भी सहमे हुए हैं। उन्होंने सफाई कार्य के दौरान पहनने के लिए ग्लब्स व मास्क उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में एक पत्र सफाई कर्मचारी संघ ने डीएम को दिया है। संघ ने दो दिन मेें मांग पूरी कराने को कहा है। अन्यथा आगामी दिनों में कामबंद करने की चेतावनी भी दी। संघ जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, प्रेमप्रकाश कुशवाह, विमल कुमार वाल्मीकि व मुन्नालाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed