{"_id":"6a5bc953d943c659c00b64f5","slug":"forest-department-team-attacked-employee-slapped-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-179911-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: वन विभाग की टीम पर हमला, कर्मचारी को थप्पड़ मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: वन विभाग की टीम पर हमला, कर्मचारी को थप्पड़ मारा
Sun, 19 Jul 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में शंकरपुर गांव में अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए वन विभाग के कर्मचारियों के साथ धक्का- मुक्की की, गाली- गलौज की और एक कर्मचारी को थप्पड़ मारकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वन विभाग के बीट प्रभारी व गांव बासदानी थाना नगला सिंघी रामवीर सिंह ने आरोप लगाया 17 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे मुखबिर से शंकरपुर क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम सरकारी वाहन से मौके पर पहुंची तो जंगल से ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी भरी हुई थी। वह सरकारी गाड़ी महिन्द्रा थार से थे। थार और ट्रैक्टर ट्राली आमने सामने थे। वाहन चालक थार को देखकर मौके से ट्रैक्टर मय ट्राली छोड़कर भाग गए। उसके थोड़ी देर बाद वाहन चालक रामनिवास, रामहरी, सुनील, वीर, पेरा निवासीगण शंकरपुर थाना बसई मुहम्मदपुर के साथ आया। घटना की वीडियो रिकार्डिंग की गई। मौके पर शंकरपुर बीट प्रभारी रामवीर सिंह, न्यूनतम वेतन कर्मी अशोक कुमार, दैनिक श्रमिक प्रेम सागर, योगेश कुमार के साथ धक्का-मुक्की कर गाली गलौज की गई। न्यूनतम वेतन कर्मी को थप्पड़ मारा और अशोक कुमार को जान से मारने की धमकी दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ट्रैक्टर मय ट्रॉली लेकर भाग गए।