फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   forensic team concept of the crash Through demo

डेमो के जरिए फारेंसिक टीम ने की हादसे की परिकल्पना

Sat, 25 Jul 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 25 Jul 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
forensic team concept of the crash Through demo
पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की पुत्रवधू सारा की मौत अब फारेंसिक टीम के गले की हड्डी बनी हुई है। शासन के आदेश पर टीम ने घटनास्थल का कई दौर का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से जानकारी की लेकिन गुत्थी सुलझती नहीं दिख रही। शनिवार को टीम ने हादसे का डेमो किया और घटना की परिकल्पना के आधार पर नक्शा बनाया।
विज्ञापन

सिरसागंज के गुंजन चौराहे पर नौ जुुलाई को सड़क हादसे में सारा त्रिपाठी की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम में चिकित्सकों ने मौत का कारण सिर और सीने पर आई चोटों को बताया लेकिन सारा की मां ने मुकदमा लिखाकर मामले में पुलिस और अन्य ऐजेंसियों को जांच के हर पहलू पर मंथन करने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों ने मौके पर दुर्घटना की परिकल्पना करने के लिए एक डिजायर कार को मौके पर मंगाया और हादसे के निशानों पर कार को खड़ा कर घटना की सच्चाई जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की क्षतिग्रस्त डिक्की बनी है पहेली
अमनमणि की कार की डिक्की का इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होना वैज्ञानिकों के लिए अनसुलझी पहेली बना हुआ है। वहीं वैज्ञानिकों की आपस में इस बात पर भी बहस हो रही थी कि यदि कार पलटी तो उसकी छत जरा भी क्षतिग्रस्त कैसे नहीं हुई। सारा की मां ने भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष सही बातें रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed