फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   food

डाक बंगला पर पानी के पाउच,बिस्कुट बांटे,रसूलपुर थाने में दूरदराज से आए श्रमिकों को बांटा गया भोजन

Fri, 27 Mar 2020 09:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
food
रायबरेली पैदल-पैदल जा रहे दो श्रमिकों तो रसूलपुर थाने में बैठाकर भोजन खिलाया तो गद-गद हो गए क्यों? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम व नोएडा से बड़ी संख्या में मजदूर और छोटी-मोटी नौकरी करने वाले युवा पैदल ही घरों को लौट रहे हैं। कई दिनों से चल रहे इन भूखे-प्यासे लोगों की मदद के लिए पुलिस और कई संगठन आगे आए। किसी ने पानी के पाउच व बिस्किट बांटे तो कोई खाना खिला रहा था।
विज्ञापन

इटावा के जसवंतनगर सिरसा निवासी विनोद कुमार पुत्र राम किशन पत्नी कमलेश व बेटी सुहानी के साथ नोएडा में फेरी लगाता है। काम बंद होने के कारण तीनों साइकिल से भूखे-प्यासे अपने घर लौट रहे थे। दुर्गेशनगर निवासी डॉ. एसके आसित, अब्दुल बहीद, जीशान, इशरत अली व ताजउद्दीन आदि ने ऐसे लोगों को रोककर पानी के पाउच व बिस्किट वितरित किए।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के कटा निवासी अभिषेक पुत्र बालिस्टर सिंह व उपेंद्र पुत्र सिलेटी सिंह, रवि, रामकुमार व आदित्य यादव, नगला कुशल दन्नाहार मैनपुरी निवासी शिवराम के साथ कई श्रमिक दिल्ली से पैदल ही लौट रहे थे। इटावा के वीरेंद्र, रामकिशन, राजेंद्र, राजवीर सिंह व लाखन सिंह जयपुर से पैदल चले आ रहे थे। थाना रसूलपुर पर भूखे-प्यासे होने के कारण इन सभी के हाथ धुलवाए और पुलिस ने खाने के पैकेट बांटे। थाना पुलिस के इस कार्य की लोग सराहना करते नहीं थक रहे थे। कई महिला पुलिस कर्मियों ने उनका हाल-चाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed