{"_id":"5e7cd8a38ebc3e76b3252e18","slug":"food-firozabad-news-agr4355482187","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! हम दो दिन से भूखे हैं, हमें कुछ खाने को दे दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! हम दो दिन से भूखे हैं, हमें कुछ खाने को दे दो
विज्ञापन
टूंडला। साहब हम दो दिन से भूखे हैं। हमें कुछ खाने को दे दो। दो दिन से हमने कुछ नहीं खाया। टूंडला ओवरब्रिज के नीचे बैठे दो भिखारियों की यह बात सुनकर शिवपुरी निवासी दिनेश का दिल पसीज गया। वह उनके लिए भोजन की व्यवस्था करके लाया तथा उनको खाने को दिया तो उनके चेहरों पर मुस्कान आ गई।
कोरोना वायरस की महामारी के चलते देश के लॉक डाउन होने के बाद लोगों का घरों से बाहर निकलना बहुत कम हो गया है। बाजार भी लगभग बंद हैं। लेकिन सड़कों पर पड़े भिखारियों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट पैदा हो गया है। बृहस्पतिवार को टूंडला ओवरब्रिज के नीचे दो भिखारी बैठे थे।
इसी दौरान वहां से शिवपुरी निवासी दिनेश बाइक से अपने घर जा रहे थे। भिखारियों ने उन्हें रोककर पहले सेल्यूट किया और बोले साहब सब कुछ बंद है। हम दो दिनों से भूखे हैं। हमें खाना खिलवा दो तो आपका बहुत उपकार होगा। भिखारियों की ये बात सुनकर दिनेश ने घर से खाना लाकर दोनों को खिलाया।