फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Following the oath of office was administered to nine heads

नौ ब्लाक प्रमुखों को दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

Fri, 18 Mar 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 18 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Following the oath of office was administered to nine heads
शपथ लेते बीडीसी सदस्य
गांव की सरकार के बाद अब विकास खंड की सरकार ने विकास का जिम्मा ओढ़ा है। पद और गोपनीयता की शपथ के साथ कर्तव्य निभाने की जिम्मेदारी और निर्वहन करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के साथ क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में समितियों के गठन पर जोर दिया। शपथ के बाद ब्लाक प्रमुखों ने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

 फीरोजाबाद सदर ब्लाक में जिला उद्यान अधिकारी बलजीत सिंह ने ब्लाक प्रमुख अर्चना विजय सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लाक प्रमुख ने सभी बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। एमएलसी असीम यादव ने कहा सपा के शासन में सर्वाधिक विकास कार्य हुआ है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व जिला पंचायत के अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, पूर्व चेयरमैन राकेश दिवाकर, डा.प्रेम यादव थे।
विज्ञापन

नारखी ब्लाक प्रमुख डा. दिनेश यादव को डीडीओ आरके राम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी डा. दिलीप यादव, सचिव जितेंद्र यादव, नीरज जादौन, दन्नू भैय्या प्रधान नारखी धौंकल, कमल सिंह दिवाकर, बूली प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसराना ब्लाक प्रमुख डा. रामपाल यादव को एसडीएम अमित सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू एवं नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह नागर, ओमप्रकाश यादव, संजीव यादव, चंद्र प्रकाश दीक्षित, प्रो.सनिल वर्मा, डा.उमेशचंद्र पंवार, डा.उम्मेद राजपूत, सुग्रीव यादव आदि मौजूद थे।
हाथवंत में ब्लाक प्रमुख महेश यादव ठेकेदार को पीडी सर्वेशचंद्र यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद 78 बीडीसी सदस्यों में 64 ने शपथ ग्रहण की। विधायक जसराना रामवीर यादव मौजूद थे।
टूंडला ब्लाक प्रमुख वीना कुमारी को एसडीएम टूंडला डा. पंकज वर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्य अतिथि एमएलसी ठा. उदयवीर सिंह धाकरे, सत्यवीर सिंह, प्रेमचंद्र दीक्षित, जेपी यादव, अशोक यादव, उदयवीर पौनियां, अजब सिंह यादव, पवन कक्कड़ थे।
शिकोहाबाद की ब्लाक प्रमुख रूबी यादव को एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 98 बीडीसी सदस्यों को शपथ ब्लाक प्रमुख ने दिलाई। विधान परिषद् सदस्य डा. असीम यादव, विधायक ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीनाथदेव यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, शांतिस्वरूप यादव, प्रधान राहुल यादव, बीडीओ पीएन यादव, अनिल यादव, नरेंद्र कुमार, रानू, पीयूष आदि मौजूद थे।
मदनपुर ब्लाक प्रमुख जोगेंद्र यादव को जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने शपथ ग्रहण ब्लाक प्रांगण में कराई। विधायक सिरसागंज हरिओम यादव ने कहा क्षेत्र में समुचित विकास कार्य होगा। शिकोहाबाद चेयरमैन रामप्रकाश यादव उर्फ नेहरू, बीडीओ धर्मजीत सिंह, डीपी यादव एवं ठाकुर प्रदीप सिंह के साथ बीडीसी सदस्य शामिल थे।
- एका ब्लाक प्रमुख कीरतराम दिवाकर को शपथ एएलसी बालश्रम राजेश मिश्रा ने दिलाई। 106 बीडीसी सदस्यों को शपथ ब्लाक प्रमुख कीरतराम दिवाकर ने दिलाई। जसराना के विधायक रामवीर यादव, पंकज यादव, बीडीओ अरुण जौहरी मौजूद रहे।
- अरांव में ब्लाक प्रमुख अमृता सिंह को एसडीएम सिरसागंज राजेश यादव ने शपथ ग्रहण कराई। ब्लाक प्रमुख ने सभी बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अब भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है। जिस प्रकार रजौरा में प्रधान पप्पू के आलू की खोदाई कराई है उसी प्रकार भाजपा हर कार्यकर्ता के साथ खड़ी है। किसी का उत्पीड़न नहीं होगा। उन्होंने कहा कोई अधिकारी फर्जी रिपोर्ट लिखेगा तो उनसे सरकार बदलने पर हिसाब ही बराबर किया जाएगा। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष बनवारीलाल वर्मा, अरविंद पचौरी, अतुलप्रताप सिंह, सुमित प्रताप सिंह, ठा.आनंद सिंह, नितिन सिंह, सोनी प्रधान, अमीश कुमार भोले आदि शामिल थे।

बीडीसी सदस्यों को मिला मानदेय
शपथ ग्रहण व पहली बैठक होने के साथ बीडीसी सदस्यों को मानदेय के रूप में पांच सौ रुपये प्रदान किए गए। यह धनराशि सभी बीडीसी सदस्यों को ब्लाक प्रशासन की ओर से दी गई।

शपथपत्र को लेकर रही आपा-धापी
सदर ब्लाक में शपथ ग्रहण के दौरान शपथपत्र का प्रारूप पाने के लिए आपा-धापी का आलम दिखाई दिया। जल्दी के कारण काफी भीड़ रही। मंच से बाद में हस्ताक्षर करने के निर्देश के बाद स्थिति संभल सकी।


सदस्यों के शपथ दिलाने के दौरान खुद का नाम बोला
सदर ब्लाक प्रमुख अर्चना विजय सिंह जब बीडीसी सदस्यों के शपथ दिलाने मंच पर खड़ी हुईं तो सदस्यों को शपथ दिलाने के दौरान खुद का नाम बोल गईं। इस गलती का बाद में सुधार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed