फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fog remained till 9 am in the morning, possibility of rain today and tomorrow

Firozabad News: सुबह नौ बजे तक छाया रहा कोहरा आज और कल बारिश की संभावना

Tue, 14 Jan 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 14 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fog remained till 9 am in the morning, possibility of rain today and tomorrow
फिरोजाबाद। मौसम लगातार बदल रहा है। सोमवार की रात पाला पड़ा तो पिछले कई दिन से जारी कोहरा मंगलवार सुबह नौ बजे तक छाया रहा। इसके बाद धूप निकली तो शीतलहर से कुछ राहत मिली। शाम के समय फिर मौसम बदल गया। मौसम वैज्ञानिक बुधवार व बृहस्पतिवार को बारिश की संभावना जता रहे हैं। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के चलते शीतलहर जारी है। इसके साथ रात में पाला व दिन में कोहरा छाने और धूप निकलने का सिलसिला भी जारी है। मंगलवार को छाए कोहरे का असर सुबह के समय अधिक रहा।
विज्ञापन

ऐसे में वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच चली शीतलहर से भी ठंड का अहसास होता रहा। ठंड का असर आमजन के साथ पशु-पक्षियों पर भी देखने को मिला। इसके बाद निकली धूप ने कुछ राहत दिलाई। सूर्य के निकलने पर लोग घरों की छत, पार्क आदि जगहों पर धूप सेंकते देखे गए। बच्चे खेलने के लिए पार्कों में पहुंच गए। बाजारों और जिलेभर के मार्गों पर भी चहल-पहल देखने को मिली। लेकिन शाम को फिर मौसम बदलता देख लोग खासकर बच्चे और बुजुर्ग जल्द ही रजाई में दुबक गए। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 92 फीसदी और हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह का कहना है कि मौसम एक बार फिर बदलने की संभावना प्रबल होने लगी है। बुधवार की सुबह कोहरा छाएगा तो इसके बाद बादल छाने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार और बृहस्पतिवार को बारिश होने की संभावना है। गेहूं की फसल के लिए बारिश वरदान साबित होगी। तेज हवा के साथ अधिक बारिश होने पर आलू, सरसों व सब्जियों की फसलों को नुकसान हो सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed