फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fog outbreak, brakes on bus trips at night

Firozabad News: कोहरे का प्रकोप, रात में बसों के फेरों पर लगा ब्रेक

Sat, 06 Jan 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 06 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fog outbreak, brakes on bus trips at night
फिरोजाबाद। रात में कोहरे के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम प्रशासन की ओर से बसों के फेरे पर ब्रेक लगा दिए हैं। निगम प्रशासन ने कोहरे से घटित दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निर्णय लिया है। रात में फिरोजाबाद व शिकोहाबाद से जो बसें एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद व अन्य जगह के लिए दो फेरे लगाती थीं अब वह एक फेरा ही लगाएंगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यदि कोहरा बढ़ा तो शाम से ही बसों का संचालन बंद भी किया जा सकता है। कोहरे के हिसाब से ही बसें चलाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

पिछले दस दिन से भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है। एक सप्ताह से छाई धुंध के चलते सूर्य देव के दर्शन महज बृहस्पतिवार को ही हो सके थे। शाम ढलते ही जिला कोहरे की चादर में सिमटने लगता है। कोहरे का प्रकोप सुबह तक दिखाई देता है। कोहरे के चलते रोडवेज बसों से विगत दिनों अन्य जिलों में हुई दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए निगम प्रशासन कोई चूक नहीं होने देना चाहता है। इसलिए निगम प्रशासन की ओर से निर्देश जारी करते हुए जहां भी कोहरा दिखाई दे। चालकों को बसों के ठहराव के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निगम प्रशासन के निर्णय के बाद अब रात्रिकालीन बसों की सेवा कोहरे के हिसाब से ही संचालित की जा रहीं है। छोटी दूरी की जो बसें रात में दो फेरे लगाती थीं। अब वह कोहरे को देखते हुए एक फेरे ही लगा रही है। एआरएम बसों में रिफलेक्टर टेप, बैकलाईट, इंडीकेटर व शीशे को दुरुस्त कर ही बसों का संचालन करा रहे हैं। इसके अलावा लंबी दूरी की बसों में दो चालकों के साथ ही बसों का संचालन कराया जा रहा है। रोडवेज प्रशासन के अधिकारी रात में चलने वाली बसों के चालकों को ब्रीथ एनालाइजर से जांच कर यह देख रहें है कि कहीं चालक नशे की हालत में बसों का संचालन तो नहीं कर रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बसों के फेरे कम होने से निगम प्रशासन की प्रतिदिन होने वाली आमदनी में कुछ कमी जरूर देखने को मिली है, लेकिन निगम प्रशासन ने यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया है।



वर्जन
-कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल के लिए बसों को भीषण कोहरे में न चलाने का निर्णय लिया गया है। कोहरा छंटने के बाद बसों को पूर्व की भांति संचालित कराना शुरू कर दिया जाएगा।
शशि रानी, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed