फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fog delays trains by 11 hours, three up and down trains cancelled

Firozabad News: कोहरे से ट्रेनें 11 घंटे लेट, अप और डाउन की तीन ट्रेनें रद्द

Mon, 29 Dec 2025 07:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 29 Dec 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Fog delays trains by 11 hours, three up and down trains cancelled
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
- कड़ाके की सर्दी में रेलयात्री कर रहे ट्रेनों का इंतजार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



टूंडला। कड़ाके की सर्दी में कोहरा ने रेलयात्रियों की मुसीबतें खत्म नहीं हो रहीं हैं। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से 11 घंटे तक देरी से चल रही हैं। देरी से चल रहीं अप व डाउन की तीन ट्रेनों को रेल प्रशासन ने रद्द कर दिया है। ट्रेनों के लेट व रद्द होने से रेल यात्रियों को शीतलहर के बीच घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।


रेल प्रशासन ने सोमवार को देरी से चलने वाली अप की नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस व डाउन की महानंदा एक्सप्रेस और सूबेदारगंज सुपरफास्ट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। वहीं कोहरे के चलते दिल्ली व आगरा की ओर जाने वाली अवध एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, तेजस एक्सप्रेस 11 घंटे, गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे, वंदेभारत एक्सप्रेस ढाई घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस चार घंटे व कानपुर की ओर जाने वाली मगध एक्सप्रेस 10 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच घंटे, फरक्का एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल पांच घंटे, वंदेभारत एक्सप्रेस पांच घंटे, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पांच घंटे, नेताजी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, संबंलपुर मूरी एक्सप्रेस ढाई घंटे, नंदनकानन एक्सप्रेस दो घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस दो घंटे, तेजस एक्सप्रेस साढ़े 10 घंटे देरी से टूंडला पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed