{"_id":"67cd8ecef3b36b965c04c142","slug":"five-year-old-innocent-was-kidnapped-and-dirty-act-2025-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: टॉफी के बहाने मासूम को ले गया दरिंदा.. कमरे में इस हाल में मिला बालक, दृश्य देखकर पुलिस भी रह गई सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टॉफी के बहाने मासूम को ले गया दरिंदा.. कमरे में इस हाल में मिला बालक, दृश्य देखकर पुलिस भी रह गई सन्न
Sun, 09 Mar 2025 06:23 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 09 Mar 2025 06:23 PM IST
सार
पांच साल का बालक अचानक से गायब हो गया। मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को जांच में अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस अपहरणकर्ता के घर तक पहुंच गई। यहां कमरे में अंदर देखकर पुलिस के होश उड़ गए। आरोपी मासूम के साथ गलत काम करने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
child demo
- फोटो : freepik
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में आरोपी ने पांच साल के बालक को टॉफी दिलाने के बहाने अपहरण कर लिया। उसे कमरे में बंदकर गलत काम करने का प्रयास किया। इधर बालक के न मिलने पर मां ने उसकी तलाश शुरू कर दी। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने बालक को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र की निवासी महिला ने शुक्रवार को दक्षिण थाने में गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करने कुछ देर बाद ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मोहल्ले में जाकर लोगों से पूछताछ करने के साथ कई स्थानों सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक युवक बालक को ले जाते हुए दिखता हुआ मिला। पुलिस ने युवक की पहचान की और उसके घर पर दबिश दी। वहां आरोपी युवक कुकर्म की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने बालक को सकुशल परिजन के सुपुर्द कर दिया।वहीं आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह अकेला ही रहता था।