{"_id":"6228ebb57ca37556976a2f83","slug":"five-thousand-fine-imposed-for-burning-garbage-firozabad-news-agr526608624","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा जलाने पर पांच हजार का लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा जलाने पर पांच हजार का लगाया जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। एनजीटी के निर्देश पर प्रदूषण को रोकने के लिए नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने टापाकलां के समीप एक व्यक्ति को कूड़ा जलाते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए युवक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी एवं सफाई निरीक्षक अरविंद भारती ने बताया कि वह टीम के साथ शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि टापाकलां में एक व्यक्ति द्वारा मैदान में कूड़ा जलाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम ने एक व्यक्ति को कूड़ा जलाते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए युवक का नाम जोगेंद्र निवासी टापाकलां रोड बताया गया है।
नगर निगम की टीम ने युवक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही भविष्य में इस तरह की गलती न करने को कहा है। इस दौरान मनोज पाल, दिनेश दास, सुनील बघेल, रविंद्र यादव के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। अरविंद भारती ने बताया कि जोगेंद्र पर कूड़ा जलाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।