{"_id":"654faa0ef1a1de439a0b73d9","slug":"five-people-injured-in-road-accidents-one-seriously-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-9677-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सड़क हादसों में पांच लोग घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सड़क हादसों में पांच लोग घायल, एक गंभीर
Sat, 11 Nov 2023 09:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 11 Nov 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां से एक युवक को गंभीर घायल होने के चलते मेडिकल काॅलेज फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया है।
थाना जसराना क्षेत्र के अंतर्गत गांव इटौली निवासी संदीप (24) अपनी बाइक से काम के सिलसिले में जसराना से शिकोहाबाद आ रहे थे। जब वह मैनपुरी चौराहे के समीप पहुंचे। तभी अचानक उसकी बाइक फिसल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल ही घायल युवक को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक होने के चलते उसे व्यापक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा सड़क हादसों में कलमेश बाबू (52) निवासी गढ़ूमा शिकोहाबाद, राहुल (26) एवं देव सिंह (18) निवासीगण कमालपुर खैरगढ़ एवं राहुल (28) निवासी गांव शहजलपुर थाना शिकोहाबाद घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
महिला को सांप ने डसा
शिकोहाबाद। थाना जसराना क्षेत्र के अंतर्गत गांव खेरिया निवासी पूनम देवी (24) अपने घर पर काम कर रही थीं। तभी अचानक कहीं से सांप घर में आ गया। जैसे ही महिला की नजर उस पर पड़ी। उसी दौरान सांप ने डस लिया। इससे महिला की तबियत बिगड़ गई। पति जितेंद्र ने उसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य है। संवाद