{"_id":"66859e89a70884a6ad06fc15","slug":"five-nomination-papers-sold-on-the-first-day-of-bar-association-election-process-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-128188-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन बिके पांच नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन बिके पांच नामांकन पत्र
Thu, 04 Jul 2024 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 04 Jul 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। पहले दिन अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पदों के लिए पांच नामांकन पत्र खरीदे गए। इसमें एक नामांकन पत्र छोड़कर चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए।
एल्डर कमेटी व नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारियों के बीच हुई तकरार मंगलवार शाम बैठक में खत्म हो गई। आपसी समझौते के उपरांत पूर्व में नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारियों को बहाली की गई। बुधवार को मुख्य चुनाव अधिकारी ओमवीर सिंह चौहान, मुकेश कुमार सोलंकी और कुलभूषण शर्मा के नेतृत्व में बुधवार सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की बिक्री प्रारंभ हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए भंवर सिंह सोलंकी, सचिव पद के लिए धीरेंद्र कुमार शर्मा व अवनीश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष पद के लिए विजेंद्र सिंह और उमाशंकर द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गए।
नामांकन पत्र खरीदने के उपरांत तीन बजे तक कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीदने वाले उमाशंकर को छोड़कर बाकी सभी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए। मुख्य चुनाव अधिकारी ओमवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। 12 जुलाई को मतदान होगा तथा इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।