फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Five named in stone pelting and firing for playing cricket

क्रिकेट खेलने को लेकर पथराव और फायरिंग में पांच नामजद

Wed, 02 Feb 2022 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Five named in stone pelting and firing for playing cricket
शिकोहाबाद। नगर के बोझिया में सोमवार दोपहर क्रिकेट खेलते समय युवकों के बीच विवाद के दौरान हुए पथराव और फायरिंग के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसएसआई ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि कुछ युवक मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। हार-जीत को लेकर राहुल से विपुल व अशरफ का विवाद हो गया था। इसके बाद चाइना उर्फ प्रशांत, विपुल, जोगेंद्र और अशरफ उर्फ इकबाल राहुल के घर के सामने पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान पथराव और फायरिंग भी हुई थी। इस दौरान गली में खेल रहे बच्चे मोहम्मद कैफ, कार्तिक, बाबू, विशाल छर्रे लगने से घायल हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि एसएसआई की तहरीर पर राहुल सहित पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed