फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Five members of Bareilly's Chhamar gang arrested

बरेली के छहमार गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

Sun, 12 Dec 2021 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Five members of Bareilly's Chhamar gang arrested
फिरोजाबाद। बरेली जनपद के छहमार गैंग के पांच सदस्यों को रामगढ़ थाना पुलिस ने हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए यहां आए थे। ओवरब्रिज के नीचे खड़े होकर साजिश रच रहे थे। तभी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि चनौरा स्थित पुल के नीचे कुछ बदमाश खड़े है। उन्होंने पुलिस बल के साथ दबिश देकर पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम साजिद निवासी माली मोहल्ला कसबा फतेहगंज थाना पश्चिमी फरेहगंज जिला बरेली, कोहिनूर, कय्यूम व मोहम्मद अली निवासी मोहल्ला सराय खान थाना मीरगंज बरेली तथा खूसनूर मिया निवासी पचपेडा थाना भेड़ी जिला बरेली बताए। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, छुरा व चाकू बरामद किए गए। सभी बदमाशों जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

जेल जा चुके हैं बदमाश
थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश प्रदेश के विभिन्न जिलों में डकैती की वारदात को अंजाम देते रहे हैं। बदमाश साजिद गोरखपुर और जौनपुर तथा कय्यूम फर्रुखाबाद व शाहगंज डकैती में जेल जा चुका है। ये जमानत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूर्ण और दवा बेचकर करते थे रैकी
पुलिस ने बताया कि वारदात अंजाम देने से पूर्व बदमाश दवा और चूर्ण बेचकर क्षेत्र की रैकी करते थे। रात में किस घर में डकैती डालनी है और किस रास्ते से भागना है इसकी योजना बना लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed