फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Five Kanwariyas injured in collision between two bikes, police arrived

Firozabad News: दो बाइकों की भिड़ंत में पांच कांवड़िये घायल, पुलिस पहुंची

Sun, 20 Jul 2025 05:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 20 Jul 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
Five Kanwariyas injured in collision between two bikes, police arrived
सांकेतिक 
- थाना जसराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर कुतकपुर के पास की घटना
विज्ञापन




संवाद न्यूज़ एजेंसी

जसराना। एटा शिकोहाबाद मार्ग पर अकबरपुर कुतकपुर के पास दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत में पांच युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर दो को रेफर कर दिया। पुलिस ने कावंड़ियों को समझाकर रवाना कर दिया। घायलों में एक पक्ष कांवड़ लेने जबकि दूसरा पक्ष कांवड़ लेकर लौट रहा था।


थाना बाह क्षेत्र के गांव भरतार निवासी राजा अपने साथियों के साथ कांवड़ लेकर लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर दीपक सिंह सवार था। जबकि रितिक निवासी गढ़सान, विवेक निवासी रामनगर, सूरज निवासी भरथरी कांवड़ लेने सोरों जा रहे थे। एटा शिकोहाबाद मार्ग के गांव अकबरपुर कुतकपुर के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के दौरान दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे की जानकारी मिलने पर आनन फानन में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। कांवड़ यात्रियों को अपने गंतव्य को रवाना करने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed