फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fish

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 50 किलो प्रतिबंधित मछली कराई नष्ट

Mon, 10 Aug 2020 06:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
fish
फिरोजाबाद। जनपद में प्रतिबंधित थाई मंगुर मछली का कारोबार किया जा रहा है। मरी हुई मछलियों पर फार्मलिन लगाकर खाद्य पदार्थ के रूप में बेचा जा रहा है। दोनों प्रकार की मछली सेवन से कैंसर व अन्य घातक बीमारियों की आशंका रहती है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में मछली की दुकानों पर अभियान चलाया। करीब 50 किलो मछलियां फिंकवाकर नष्ट कराई गईं।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर सिंह ने टीम गठित कर मछलियों के जांच के लिए अभियान चलाया। मक्खनपुर में बाजे वाली गली, नगला तुरकिया में छापा मारा। रामगढ़ क्षेत्र में हबीवगंज स्थित अब्दुल कलाम के मछली सेंटर पर 10 किलो प्रतिबंधित मछली फिकवाकर नष्ट कराई। शिकोहाबाद के रुकनपुर में मोहम्मद आजाद के प्रतिष्ठान पर भी कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय यादव ने मक्खनपुर में मछली के दुकानों की जांच कर लगभग 10 किलो मछली फिकवाई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण मिश्रा ने शिकोहाबाद नगर पालिका में 30 किलो मछली नष्ट करवाई। खाद्य निरीक्षक सुनील शर्मा और अनिल यादव ने नगला बरी में थोक व्यवसायी के यहां छापा मारा। सूचना थी कि यहां नोएडा से प्रतबंधित मछली बेची जाती है। दुकान का लाइसेंस नहीं मिला, नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed