फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   first diphtheria patient has been admitted to medical college in Firozabad

Firozabad: मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ डिप्थीरिया का पहला मरीज, अलर्ट जारी; जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

Sat, 11 Nov 2023 06:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Nov 2023 06:09 PM IST
सार

फिरोजाबाद में मेडिकल कॉलेज में डिप्थीरिया का पहला मरीज भर्ती हुआ। जिले भर में अलर्ट जारी किया गया है। आगे पढ़ें और जानें यह बीमारी कितनी खतरनाक है?

विज्ञापन
first diphtheria patient has been admitted to medical college in Firozabad
अस्पताल में भर्ती मरीज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में स्वशासीय मेडिकल कॉलेज में डिप्थीरिया (गला घोंटू) का पहला केस शनिवार को देर रात भर्ती कराया गया। डिप्थीरिया से पीड़ित बालक को भर्ती करने के लिए वार्ड को खाली कराया गया। विशेष वार्ड में सिर्फ इसी बालक को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों ने अलर्ट जारी कर दिया है। अन्य बच्चों में भी जांच कराने के लिए चिकित्सक ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


मैनपुरी जनपद के गांव नगला हरीसिंह निवासी चार साल के कार्तिक पुत्र ब्रजेश कुमार को गले में परेशानी थी। परिजन ने कार्तिक को गांव के ही प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। वहां चिकित्सक ने मुंह के छाले बताकर उसे दवा दे दी। ठीक न होने पर फिरोजाबाद जनपद की पीएचसी जलालपुर में चिकित्सक को दिखाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- 'भैया राखी की लाज रखना': ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों ने मरने से पहले लिखी आपबीती, पढ़कर हिल जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्थीरिया के लक्षण मिलने पर शनिवार रात मेडिकल कॉलेज में सौ शैया अस्पताल के अलग वार्ड में भर्ती करा दिया है। सर्तकता बरतते हुए उस वार्ड में किसी भी अन्य मरीज को भर्ती न करने के निर्देश स्टाफ को दिए हैं। बालरोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. एलके गुप्ता ने डिप्थीरिया की पुष्टि कर इलाज शुरू करा दिया है।

चार साल के कार्तिक को डिप्थीरिया हो गया है। बालक को सौ शैया अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। चूंकि यह रोग तेजी से दूसरे लोगों में फैल सकता है। इसलिए सतरकता बरतने के निर्देश दिए हैं। हिस्ट्री पता करने पर संज्ञान में आया कि बालक का परिजन ने टीकाकरण नहीं कराया था, जो सरकारी अस्पतालों में निशुल्क होता है। अभी तक मेडिकल काॅलेज में इस बीमारी से पीडि़त कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ था। पीड़ित बालक को वैक्सीन लगा दी गई है। -डॉ. एलके गुप्ता, विभागध्यक्ष ,बाल रोग विभाग, मेडिकल कॉलेज

क्या है डिप्थीरिया

डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि डिप्थीरिया रोग संक्रमण से होता है। इसके बैक्टीरिया टांसिल और श्वांस नली को संक्रमित करते हैं। संक्रमण फैलने से एक ऐसी झिल्ली बन जाती है, जो सांस लेने में बाधक बनती है। इस बीमारी के होने पर गला सूखने लगता है, आवाज फटने लगती है, गले में जाल पड़ने के बाद सांस लेने में दिक्कत होती है। यह जानलेवा बीमारी है।

डब्ल्यूएचओ को भेजी रिपोर्ट

फिरोजाबाद। जनपद में मरीज भर्ती होने के बाद भी डब्ल्यूएचओ भी सक्रिय हो गया है। अक्सर इस बीमारी के मरीज पूर्वांचल में मिलते हैं। मगर, जनपद के पड़ोसी गांव में इस केस के मिलने और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए जाने की सूचना स्वास्थ्य विभाग ने डब्ल्यूएचओ को दी है।

संक्रमण फैलने के कारण

  • इस बीमारी का संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने और छींकने से फैलता है।
  • इसके जीवाणु पीड़ित व्यक्ति के मुंह, नाक और गले में रहते हैं।
  • यदि इसके इलाज में देरी हो जाये तो जीवाणु पूरे शरीर में फैल जाते हैं।
  • बारिश के मौसम में इसके जीवाणु सबसे अधिक फैलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed