{"_id":"6aeb8eafa8c92b12bf06dda7","slug":"firozbad-news-bail-application-rejected-firozabad-news-c-169-1-mt11005-189853-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तीन आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तीन आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र में एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर कार से टक्कर मारकर चार युवकों पर लाठी-डंडों व तमंचे से जानलेवा हमले के मामले में एडीजे-4 ओमवीर सिंह की कोर्ट ने आरोपी दिव्यांश उर्फ मोनू, बाबी और सत्यम का अग्रिम जमानत प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिया है।
मामला 22 अक्तूबर 2025 की देर रात का है। वादी मुकदमा विवेक कुमार का भाई अजीत कुमार अपने दोस्तों देवेन्द्र, विजेन्द्र और भानू के साथ पटीकरा पुल के पास स्थित बजरंग ढाबे से खाना खाकर दो बाइक से लौट रहा था। आरोप है कि एटा-शिकोहाबाद रोड से बिठवारा जाने वाले रास्ते पर पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवारों ने विरोध किया, तो कार में मौजूद मोनू उर्फ भोला, बाबी, सत्यम, उज्जवल व अन्य लोगों ने गालियां देते हुए लाठी-डंडों और तमंचे की बटों से हमला कर दिया। इसमें चारों युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए, जिन्हें आरोपी मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए थे। मामले में थाना जसराना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।