फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad Shock: Guard’s Son Shot Inside Nursing School Campus Critical Attackers on Run

UP: दिवाली की रात गार्ड पिता को खाना देने गया था युवक, बाइक सवारों ने घेरा...सीने में मारी गोली; हालत गंभीर

Tue, 21 Oct 2025 08:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Oct 2025 08:24 AM IST
सार

गार्ड की नौकरी कर रहे पिता को खाना देने गए बेटे को बाइक सवार हमलावरों ने घेर लिया। उसके सीने में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर पिता आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Firozabad Shock: Guard’s Son Shot Inside Nursing School Campus Critical Attackers on Run
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेम प्रसंग में दिवाली की शाम फिरोजाबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक की पीठ के पास लगी। आनन-फानन उसे ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया। युवक की पहचान कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड सुखवीर के बेटे मानवेंद्र उर्फ मोनू (18) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सदर चंचल त्यागी और मटसैना थानाध्यक्ष विमलेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायल युवक से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष के अनुसार, मोनू के पिता सुखवीर ने सिकहरा निवासी मूला और खेड़ा निवासी संजय पर बेटे को गोली मारने का आरोप लगाया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि गोली भाजयुमो के एक बड़े पदाधिकारी की लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गई है। पुष्टि होने के बाद पुलिस हथियार बरामद करने और नेता से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन


हमलावरों में एक के परिवार की युवती से मोनू की कथित नजदीकी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसी कारण वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों हमलावरों के साथ दो अन्य युवक भी कॉलेज के बाहर खड़े थे। मूला ने मोनू को गोली मारी। इसके बाद चारों मौके से भाग निकले। वारदात के समय मोनू अपने पिता सुखवीर को रात का खाना देने कॉलेज जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध कराता है भाजयुमो नेता
पुलिस जांच में सामने आया है कि भाजयुमो नेता सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध कराने का काम करता है। मुख्य हमलावर मूला के पिता भी सिक्योरिटी गार्ड हैं और भाजपा नेता के अधीन काम करते हैं। इसी सिलसिले में भाजपा नेता की रिवाॅल्वर उनके पास अक्सर रहती है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मूला भाजपा नेता की रिवाॅल्वर को लेकर गया और उससे मोनू को गोली मार दी।

जब्त होगा रिवॉल्वर, दर्ज होगा केस
पुलिस अधिकारियों की मानें तो इस वारदात में हमलावरों के गिरफ्त में आते ही पुलिस के सामने कुछ और भी सच्चाई खुलेगी। मगर अभी तक की पुलिस पड़ताल के मुताबिक भाजयुमो नेता शस्त्र के ठीक प्रकार से रखरखाव न करने का आरोपी है, जो कि अपराध है। इस मामले में केस दर्ज होगा। इसके अलावा एसएसपी के स्तर से डीएम को एक रिपोर्ट भी भेजी जाएगी, जिसके आधार पर डीएम स्तर से पहले लाइसेंस को निलंबित और फिर निस्तारीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed