फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad police arrested accused of misdeeds with 65-year-old woman during encounter

UP News: 65 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से मुठभेड़ में पैर में लगी गोली; तमंचा बरामद

Sun, 18 Aug 2024 10:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 10:34 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पुलिस ने 65 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में इसके पैर में गोली लगने से यह घायल हो गया। इसके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Firozabad police arrested accused of misdeeds with 65-year-old woman during encounter
मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार देर शाम वृद्धा से हुए दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मध्य रात्रि मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी पैर में गोली से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा बरामद किया है।

विज्ञापन


आगरा के थाना एत्मादपुर अंतर्गत एक गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्धा शनिवार सुबह नारखी क्षेत्र में मायके में आई थी। शनिवार शाम वह वापस घर लौट रही थीं। उसे गांव नगला सूरज के निकट एक ऑटो ने छोड़ दिया था। तब वह अन्य वाहन की प्रतीक्षा में खड़ी थीं। 

विज्ञापन

इस बीच वहां पहुंचे शराबी युवक ने दुष्कर्म किया था। अचेतावस्था में पड़ी वृद्धा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। पीड़िता के बेटे ने देररात्रि अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान बंटू निवासी नगला सूरज के रूप में हुई थी। 
 

सीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि 12 बजे करीब बंटू के नगला सूरज में बंबा किनारे खेत में छिपने की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बंटू भागने का प्रयास किया तथा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
 
विज्ञापन

दुष्कर्म आरोपी बार-बार बदलता रहा बयान

पचोखरा प्रभारी पारूल मिश्रा का कहना है कि दुष्कर्म का आरोपी बार-बार बयान बदल रहा था। ऐसा व्यवहार कर रहा था मानो मनोरोगी हो। नगला सूरज में वह अकेले रहता है। आठ वर्ष पूर्व उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। उसके दो बेटे हैं जो ननिहाल में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed