फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news workers leader

Firozabad News: श्रमिक नेता रामदास मानव ने मजदूरों से कहा जारी रखें कामकाज

Sat, 27 Jun 2026 02:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
firozabad news workers leader
फिरोजाबाद। एक सप्ताह से भूमिगत कांच जुड़ाई मजदूर संघ के रामदास मानव ने शुक्रवार को मीडिया के सामने आ कर श्रमिकों संबोधित एक बयान जारी किया। श्रमिक नेता ने जुड़ाई श्रमिकों से यथावत काम करने का आह्वान किया है। रामदास मानव के अनुसार जिला प्रशासन ने जुड़ाई श्रमिकों के हित में जल्द ही समुचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कांच चूड़ी मजदूर संघ (अपंजीकृत) से जुड़े श्रमिक नेता रामदास मानव करीब एक सप्ताह से भूमिगत थे। गुमनाम जगह स्थान से फेसबुक के जरिए उन्होंने चूड़ी-जुड़ाई श्रमिकों के उत्पीड़न पर रोष जताते हुए 26 जून को कलेक्ट्रेट पर आत्मदाह का ऐलान किया था। पुलिस-प्रशासन तभी से उनकी तलाश में जुटा था। हालांकि प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह कोटला रोड स्थित एक स्थान से उन्हें बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रखते हुए रामदास मानव ने दावा किया है कि प्रशासन की पहल पर नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे ने उनसे वार्ता कर श्रमिक समस्याओं को जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed