फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news worker death hungama

Firozabad News: फैक्टरी में श्रमिक की मौत साथियों ने काटा हंगामा

Sun, 07 Sep 2025 01:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
firozabad news worker death hungama
श्रमिक की मौत के बाद हंगामा करते लोगो को समझाते थाना प्रभारी। संवाद
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में शनिवार सुबह एक फैक्टरी में श्रमिक की अचानक हालत बिगड़ गई। जब तक साथी मजदूर उसे अस्पताल ले जाते। उसने दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए साथी श्रमिकों ने काम बंद करते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझाकर श्रमिकों को शांत करा दिया। साथ ही पीएम पंचायतनामा की कार्रवाई कराई है।
विज्ञापन

थाना नारखी के गांव शाहपुर निवासी बिजेंद्र यादव (60) दक्षिण क्षेत्र के करबला पत्थर वाली गली स्थित फैक्टरी में मजदूरी करते थे। वह शनिवार सुबह चार बजे घर से काम पर निकले थे। उनकी सुबह छह बजे की शिफ्ट में ड्यूटी थी। सुबह सात बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और काम करते हुए गिर पड़े। दूसरे मजदूरों ने देखा तो खलबली मच गई। जब तक मालिक को सूचना देते और उसे अस्पताल ले जाते। श्रमिक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इससे गुस्साएं साथियों ने शव परिसर में रखकर हंगामा शुरू कर दिया। खबर पाकर परिजन भी आ गए। सूचना पर थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। समझा बुझाकर शांत कराया। बिजेंद्र के दो बेटे जगराम, रामू और दो बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई है। पीड़ित परिजन को मालिक ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed