{"_id":"68b9f4d6e31aa62e960e7d07","slug":"firozabad-news-u-dies-portal-negligence-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-155536-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 35 विद्यालयों ने 5162 को अगली कक्षा में नहीं किया प्रमोट, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 35 विद्यालयों ने 5162 को अगली कक्षा में नहीं किया प्रमोट, नोटिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शैक्षणिक सत्र 30 मार्च को खत्म हो गया। मगर 35 प्राइवेट स्कूलों ने 5 हजार से ज्यादा बच्चों को प्रमोट ही नही किया। बेसिक शिक्षा विभाग ने पोर्टल पर जांचा तो हैरत में पड़ गए। बीएसए ने इन स्कूलों पर कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है।
यू-डायस प्लस पोर्टल पर विद्यालय प्रोफ़ाइल, शिक्षक विवरण और छात्र प्रोफ़ाइल अपडेट करने की प्रक्रिया गत 24 जून से प्रारंभ कर दी गई थी। इसके अंतर्गत सभी विद्यालयों को निर्देशित किया था कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में छात्रों को अगली कक्षा में समुचित रूप से कक्षांतरित किया जाए और उसका अद्यतन विवरण पोर्टल पर समय से अपलोड किया जाए।
इसके बावजूद 4 सितंबर को जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय की ओर से किए गए निरीक्षण में चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। जनपद के 35 विद्यालय ऐसे पाए गए, जिन्होंने एक भी छात्र को अगली कक्षा में प्रविष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन
इन विद्यालयों में कुल 5162 छात्र ऐसे हैं जिनका अब तक कक्षा परिवर्तन नहीं किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य न किया जाना विभागीय आदेशों की अवहेलना है।
उन्होंने बताया कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही उन्हें 9 सितंबर को अपराह्न 4 बजे जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए आशीष पांडेय ने कहा कि यदि निर्धारित तिथि तक संबंधित प्रधानाध्यापक न तो कार्य पूर्ण करते हैं और न ही उपस्थित होकर स्थिति से अवगत कराते हैं, तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।