{"_id":"6922152d8017ef934e02f1a7","slug":"firozabad-news-tundla-rail-staff-protest-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-161339-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: भरतपुर में ट्रेन मैनेजरों से हुई अभद्रता पर टूंडला में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: भरतपुर में ट्रेन मैनेजरों से हुई अभद्रता पर टूंडला में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
टूंडला। भरतपुर रेलवे स्टेशन पर टूंडला के ट्रेन मैनेजरों के साथ की गई अभद्रता के विरोध में शनिवार को एनसीआरएमयू पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने डीआरएम के नाम डीटीएम को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
एनसीआरएमयू की सभी शाखाओं के पदाधिकारी दोपहर एक बजे डीटीएम कार्यालय पर एकत्रित हुए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि शुक्रवार को भरतपुर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 09569 से लौट रहे ऑन ड्यूटी ट्रेन मैनेजर सतेंद्र कुमार, विशाल सिंह, वाशु यादव को मजिस्ट्रेट द्वारा परिचय पत्र व प्राधिकरण दिखाने के बावजूद ब्रेकवान से उतारकर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक थाने में अपराधियों की तरह रखा गया तथा भोजन, पानी तक नहीं दिया गया। रेल मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त कर्मचारियों से जबरन माफीनामा भी लिखवाया गया।
इस घटना से रेल कर्मचारियों में रोष व्यक्त करते हुए उन्होंने डीटीएम पूर्वी गर्ग को ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन में उन्होंने इस घटना के विरोध में टूंडला मुख्यालय के ट्रेन मैनेजरों ने न्यू फुलेरा वर्किंग अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। मैकेनिकल शाखा के शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी ने स्पेयर यात्रा के लिए उचित पास व ट्रेन में सीट की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की। शाखा मंत्री गौरव कुमार ने आरोपी मजिस्ट्रेट अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में शाखा मंत्री सरदार सिंह, दीपक शर्मा, विनोद कुमार बघेल, सतेंद्र यादव, संजीव यादव, अमित पाल सिंह, सुशील कुमार, रीतेश वर्मा, मुन्ना कुमार सिंह, कृष्णा पटेल आदि रेलकर्मी उपस्थित रहे।