{"_id":"65c2a52086d6bb53050629a1","slug":"firozabad-news-tundla-love-affair-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-117251-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पत्नी से उसके प्रेमी को घर मिलने बुलवाकर, चप्पलों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पत्नी से उसके प्रेमी को घर मिलने बुलवाकर, चप्पलों से पीटा
विज्ञापन
टूंडला। पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं पत्नी से जबरन फोन कराकर प्रेमी को मिलने घर बुला लिया। प्रेमी के घर पहुंचते ही उसकी लात, घूसों व चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी और मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
मामला लाइनपार क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की एक विवाहिता का पास के ही एक गांव के युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों बहाने से टूंडला के हाईवे स्थित हाेटलों में जाकर मिलते थे। इस बीच दोनों ने घर से भागने की योजना तैयार कर ली। मंगलवार रात्रि को उन्हें घर से भागना था। इसकी भनक विवाहिता के पति को लग गई। सोमवार सुबह पति ने पूछताछ की, न बताने पर उसकी पिटाई की तथा पत्नी से मोबाइल से फोन कराकर प्रेमी को सुबह 11 बजे घर मिलने के बहाने बुलवा लिया।
विवाहिता का प्रेमी जैसे घर घुसा पति ने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया तथा जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं उसका मोबाइल छींन लिया। मोबाइल में विवाहिता संग प्रेमी के वीडियो व फोटो थे। दौरान मौका पाकर प्रेमी ग्रामीणों के चंगुल से छूटकर भाग गया। मंगलवार दोपहर दो बजे प्रेमी पुलिस के पास मोबाइल दिलाने का प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचा तभी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।