फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news tundla firing case surender

Firozabad News: दरोगा की बहन को गोली मारने वाले सिरफिरे ने कोर्ट में किया सरेंडर

Fri, 04 Sep 2026 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
firozabad news tundla firing case surender
टूंडला। थाना क्षेत्र के उसायनी गांव में दरोगा की बहन को घर में घुसकर गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी विपिन जाटव ने पुलिस को चकमा देते हुए न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार-चार टीमें मैनपुरी व अन्य पड़ोसी जिलों में लगातार दबिश दे रही थीं, लेकिन शातिर आरोपी वर्ष 2021 के एक पुराने मारपीट के मुकदमे में अपनी जमानत तुड़वाकर गुपचुप तरीके से कोर्ट में सरेंडर करने में सफल रहा।
विज्ञापन

बता दें कि उसायनी ग्राम पंचायत की प्रधान बृजेश कुमारी के देवर और प्रधान प्रतिनिधि विपिन कुमार जाटव ने मंगलवार को गांव के ही रहने वाले एक दरोगा के घर में घुसकर उसकी बहन को पीछा करने पर पुलिस शिकायत की धमकी देने पर अवैध पिस्टल से गोली मार दी थी। गोली युवती के कंधे में लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पीड़िता की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन जाटव, उसके पिता ताराचंद्र तथा भाई बिजेंद्र व विजय के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

वारदात के बाद से ही पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थीं, लेकिन मुख्य आरोपी ने पुराने मुकदमे का सहारा लेकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी विपिन ने पुराने मामले में न्यायालय में सरेंडर किया है। अब युवती पर जानलेवा हमले के मुकदमे में पुलिस रिमांड लेगी। इसके बाद वारदात में प्रयुक्त पिस्टल की बरामदगी और गहन पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग कोर्ट से की जाएगी। वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed