फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news trauma centre hungama

Firozabad News: ट्राॅमा सेंटर में देर रात हुआ जमकर हंगामा

Mon, 01 Dec 2025 12:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
firozabad news trauma centre hungama
फोटो14ट्रामा सेंटर में देररात तीमारदार और स्टाफ में होती नौंकझोक। वीडियो ग्रैफ
फिरोजाबाद। सरकारी ट्राॅमा सेंटर में शनिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। इसमें एक घायल युवक के परिजन और स्टाफ के बीच किसी बात को लेकर काफी कहासुनी हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आगरा के बरहन निवासी प्रेमपाल शनिवार शाम को रूधऊ के पास सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिन्हें सरकारी ट्राॅमा सेंटर लाया गया था। जहां परिजनों और स्टाफ के बीच किसी बात को लेकर काफी कहासुनी हो गई। करीब आधा घंटा तक हंगामा हुआ। स्टाफ ने घायल के परिजनों पर नशे में गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। हंगामे के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। जो कि देररात ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, कुछ देर बाद अन्य मरीजों के तीमारदारों में आपस में गाली-गलौज को लेकर विवाद बढ़ गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक दिन पहले भी सरकारी ट्राॅमा सेंटर में महिला स्टाफ और नोयडा में तैनात दरोगा व परिजनों से विवाद का वीडियो चर्चा में रहा था। वहीं, अस्पताल का स्टाफ अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी होने के बाद भी होता है हंगामा, सुरक्षा पर सवाल
सरकारी ट्रामा सेंटर में पुलिस चौकी स्थापित है। इसके बाद भी तीमारदारों और स्टाफ के साथ रोजाना हंगामा हो रहा है। लेकिन पुलिस कर्मी नदारद दिखाई देते है। स्टाफ अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed