फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news train accident one death

Firozabad News: बुजुर्ग किसान की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 19 Jun 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
firozabad news train accident one death
सिरसागंज। थाना क्षेत्र में बुधवार शाम फर्रुखाबाद-टूंडला पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। किसान अपनी बेटी की ससुराल टूंडला जा रहे थे, तभी रास्ते में अरांव और भूड़ा भरतरा स्टेशनों के बीच ट्रेन के गेट से उनका पैर फिसल गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने उन्हें शिकोहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम रुधैनी निवासी केशव दयाल (60) अपनी बेटी मिथलेश की ससुराल टूंडला जाने के लिए घर से निकले थे।
वह अरांव रेलवे स्टेशन से फर्रुखाबाद-टूंडला पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन जब अरांव से भूड़ा भरतरा के मध्य पहुंची, तभी अचानक पायदान के पास संतुलन बिगड़ने से उनका पैर फिसल गया और वह रफ्तार पकड़ चुकी ट्रेन से सीधे नीचे पटरियों पर जा गिरे। केशव के बेटे मुन्नेश कुमार ने बताया कि पटरियों के किनारे शव पड़ा होने और हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर सिरसागंज थाना पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर आ गई। पुलिस ने घायल किसान को उपचार के लिए शिकोहाबाद सीएचसी भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed