फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news thugi crore

Firozabad News: दिल्ली के व्यापारी से 1.50 करोड़ की ठगी

Fri, 15 May 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
firozabad news thugi crore
पचोखरा। दिल्ली के एक व्यापारी को टूंडला में कोल्ड स्टोरेज का स्क्रैप (मलबा) बेचने और प्लॉट दिलाने के नाम पर करीब 1.50 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बिल्डर ने कूट रचित दस्तावेजों के सहारे यह रकम हड़प ली और रुपये वापस मांगने पर व्यापारी को धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर थाना पचोखरा में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन


रायल्स ट्रेडर्स के मालिक नजाकत खान निवासी मैन रोड इंडस्ट्रियल एरिया, दिलशाद गार्डन, दिल्ली ने बताया कि मई 2023 में उनकी मुलाकात बिल्डर शिव कुमार उपाध्याय निवासी जनकपुरी, टूंडली रोड, टूंडला से हुई थी। शिव कुमार ने खुद को बड़ा भू-स्वामी और दो कोल्ड स्टोरेज का मालिक बताकर नजाकत खान को प्रभावित किया। उसने एटा रोड पर स्थित अपने दो बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज (निधि कोल्ड स्टोरेज व श्री भूपलेश्वर शीतगृह) का पूरा मलबा और मशीनरी 1.15 करोड़ रुपये में बेचने का इकरारनामा किया। 9 मई 2023 को हुए समझौते के तहत 1.15 करोड़ रुपये में सौदा तय किया। विभिन्न किस्तों में 1 करोड़ रुपये बिल्डर के बताए खाते में जमा कराए। इसके बाद काम रुकवाने के बाद बिल्डर ने बैंक लोन चुकाने के बहाने 35 लाख रुपये और लिए और बदले में खसरा संख्या 157 मौजा सिकरारी में 124.44 वर्गगज का प्लॉट देने का वादा किया। इस प्रकार कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपये की रकम अलग-अलग बहानों से हड़प ली गई, लेकिन न तो मलबा उठाने दिया गया और न ही प्लॉट का बैनामा किया गया। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उसे प्रतिष्ठान पर बुलाकर पहले फर्जी चेक थमाए और बाद में उसकी गाड़ी को भी हिसाब में काटकर हड़प लिया। 24 सितंबर 2024 को फोन पर पैसे मांगने पर आरोपी ने उसे गालियां दीं और कहा कि अगर दोबारा टूंडला में दिखाई दिया तो जान से मार देगा। मामले में पुलिस से गुहार लगाई। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया के अनुसार मामले में कोर्ट के आदेश पर तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed