फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Train Update: Four Trains Affected by Kasara Block, Three Diverted and One Delayed

मुंबई का सफर हुआ मुश्किल: आगरा की चार ट्रेनें प्रभावित, तीन के बदले रूट; यात्रा से पहले पढ़ लें ये खबर

Tue, 29 Sep 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 10:01 AM IST
सार

मुंबई मंडल के कसारा स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन के काम के चलते ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे आगरा से जुड़ी चार ट्रेनें प्रभावित होंगी। तीन ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि एक ट्रेन मुंबई से तीन से साढ़े तीन घंटे की देरी से रवाना होगी।
 

विज्ञापन
Agra Train Update: Four Trains Affected by Kasara Block, Three Diverted and One Delayed
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई मंडल के कसारा स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन के काम के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इससे आगरा से जुड़ी चार ट्रेनें प्रभावित होंगी। तीन ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा जबकि एक ट्रेन मुंबई से देरी से रवाना होगी। बदले मार्ग वाली ट्रेनों का आगरा कैंट पहुंचने का नया समय जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस 16 अक्तूबर को मनमाड, पुणे, लोनावला और कल्याण होकर चलेगी। इसका आगरा कैंट पहुंचने का सामान्य समय रात 11:45 और रवाना होने का 11:50 बजे है। हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस भी 16 अक्तूबर को जलगांव, नंदुरबार, वसई रोड और ठाणे होकर चलेगी। इसका सामान्य समय रात 12:50 बजे पहुंचने और 12:55 बजे रवाना होने का है।
विज्ञापन


छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस 17 अक्तूबर को ठाणे, वसई रोड, नंदुरबार और जलगांव होकर चलेगी। इसका आगरा का सामान्य समय शाम 6 बजे पहुंचने और 6:05 बजे रवाना होने का है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस 17 अक्तूबर को तीन घंटे देरी से रात 2:30 बजे और 20 से 22 अक्तूबर तक साढ़े तीन घंटे देरी से रात तीन बजे मुंबई से चलेगी। इसका मार्ग नहीं बदला है। रेलवे ने यात्रियों को 139 या एनटीईएस पर ताजा समय जांचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed