फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news three temple maintinence

Firozabad News: पांच करोड़ से नारखी के तीन मंदिरों का होगा कायाकल्प

Sun, 21 May 2023 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
firozabad news three temple maintinence
फिरोजाबाद (नारखी)। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने नारखी क्षेत्र के तीन मंदिरों के कायाकल्प करने को पांच करोड़ से अधिक धनराशि के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने का काम कर रही है। धार्मिक स्थलों को सुधारा जा रहा है। नारखी स्थित वनखंडेश्वर आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा जिले में चंद्रवाड़ के साथ ही नारखी क्षेत्र में कई धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने वन खंडेश्वर मंदिर के विकास के लिए दो करोड़ 36 लाख 37 हजार रुपये का आवंटन किया। इसके साथ नारखी क्षेत्र के ग्राम जाटऊ में स्थित खप्पर वाला मंदिर के कायाकल्प को 155.87 लाख तथा ग्राम जौंधरी में स्थित अचलेश्वर मंदिर के कायाकल्प पर 71.69 लाख रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है। टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कहा प्रदेश की योगी सरकार में विकास कार्यों को प्राथमिकता पर कराया जा रहा है। पूर्व विधायक हरिओम यादव ने कहा कि सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के साथ योगी सरकार काम कर रही है। हर वर्ग के गरीबों को लाभ मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुशील कुमार, मंडलाध्यक्ष योगेश कुमार,मंडल उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह आदि शामिल थे। अध्यक्षता बलवीर सिंह एवं संचालन अवधेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed