{"_id":"6a7e2f63a42ba05f8d01c0ac","slug":"firozabad-news-theft-tundla-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-182105-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चोरों ने खेत पर बने कमरों के चटकाए ताले, सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चोरों ने खेत पर बने कमरों के चटकाए ताले, सामान चोरी
विज्ञापन
टूंडला। खेत पर बने कमरों का बुधवार मध्यरात्रि ताला तोड़कर अज्ञात चोर कटीले तार व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
नगर के मस्जिद रोड निवासी अशोक यादव का कच्चा टूंडला के अंत में नगला कुम्हारान में खेत है। खेत में सामान रखने के लिए दो कमरे बने हैं। आरोप है कि बुधवार मध्यरात्रि कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर कटीले तारों का बंडल, बोरिंग के लिए लोहे का पाइप व लोहे की चौखट चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार दोपहर को खेत पर गए, तो कमरों के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए।
कमरों से सामान गायब था। पीड़ित ने बताया कि उनके खेत पर रात्रि के समय आसमाजिक तत्व शराब का सेवन करते हैं। पूर्व में भी उनके खेत पर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। उन्होंने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर गश्त की मांग की है। थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त कर ली है। संवाद