फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news stone stabdi express

Firozabad News: लखनऊ-दिल्ली शताब्दी पर पथराव, शीशा टूटा, कोच में थे मोहन भागवत

Fri, 12 Jun 2026 01:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
firozabad news stone stabdi express
फोटो 35 पत्थर लगने से टूटा शताब्दी एक्सप्रेस के कोच संख्या ई-1 की खिड़की का कांच। स्रोतः आरपीएफ
फिरोजाबाद। लखनऊ से नई दिल्ली जा रही सुपरफास्ट शताब्दी एक्सप्रेस (12003) पर बृहस्पतिवार शाम कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। मक्खनपुर और फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के बीच हुई इस घटना ने रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मचा दी क्योंकि पत्थर लगने से जिस कोच का शीशा टूटा, उसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत भी सवार थे। गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं आई, वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

संघ प्रमुख मोहन भागवत शताब्दी एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव क्लास के ई-1 कोच में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जब मक्खनपुर-फिरोजाबाद के बीच से गुजर रही थी, अचानक बोगी को निशाना बनाकर पत्थर से हमला किया गया। पत्थर सीधे उसी बोगी पर लगा जिसमें भागवत मौजूद थे। इससे खिड़की का एक शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि भागवत दूसरी साइड बैठे थे।
विज्ञापन

संघ प्रमुख की सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन को बीच रास्ते में नहीं रोका गया। घटना की सूचना मिलते ही टूंडला जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मुस्तैद हो गए। शाम 7:34 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस टूंडला जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर आकर रुकी, सुरक्षा घेरा बेहद सख्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के कड़े प्रोटोकॉल और स्टेशन पर भीड़भाड़ को देखते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत को ट्रेन की बोगी से नीचे नहीं उतारा गया। सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने बोगी के भीतर जाकर उनसे मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। संघ प्रमुख के पूरी तरह सही-सलामत होने की पुष्टि के बाद ही सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली।

जांच में जुटीं टीमें, 7 मिनट बाद दिल्ली रवाना हुई ट्रेन
टूंडला जंक्शन पर सुरक्षा जांच और जरूरी कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद ट्रेन को शाम 7:41 बजे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। इस बेहद संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीमों ने मक्खनपुर-फिरोजाबाद रेल खंड के आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।


वर्जन
पटरी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय इनपुट के आधार पर पथराव करने वाले अराजक तत्वों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-विनीत सागर, सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed