{"_id":"693095a79453072e260cc092","slug":"firozabad-news-sir-survay-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-162208-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एसआईआर जिले में 94 प्रतिशत तक काम हुआ पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एसआईआर जिले में 94 प्रतिशत तक काम हुआ पूर्ण
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण अभियान को गति देने को बुधवार को भी जिले के अधिकारी बूथों की ओर दौड़ते दिखाई दिए। अफसरों की सक्रियता का परिणाम रहा कि जिले में एसआईआर का काम 94 प्रतिशत तक पूर्ण हो गया है। एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह ने कई बूथों पर जाकर बीएलओ के कामकाज की जांच की। उनको छूटे वोटरों के फार्म अपलोड करने की हिदायत दी।
विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। बुधवार को एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह ने कोटला रोड बंबा चौराहा स्थित मानव दयाल स्कूल प्रांगण में बीएलओ के साथ बैठक की। फार्मों को भरवाया। इसके साथ तहसीलदार सदर अजय कुमार टीम के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहे। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह एवं उप निदेशक कृषि सतेंद्रपाल सिंह ने भी बीएलओ को काम की गति बढ़ाने की हिदायत दी। बुधवार को दोपहर दो बजे तक मिली रिपोर्ट के अनुसार जिले में चार लाख 85 हजार से अधिक वोटर ऐसे मिले हैं जिनके मैपिंग नहीं हो सकी है। इसके कारण इनकी मैपिंग कराने पर अधिक जोर दिया जाएगा। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशुराजा ने कहा कि जिले में एसआईआर का काम 94 प्रतिशत तक पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि चार दिसंबर तक एसआईआर का काम पूर्ण होने की उम्मीद है। क्योंकि बीएलओ,सुपरवाइजर के साथ-साथ ईआरओ के द्वारा प्राथमिकता के आधार पर इस काम को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को कम से कम नोटिस देने के साथ आपत्तियां दर्ज हों इसके लिए पांच लाख के करीब वोटरों की मैपिंग कराने का काम किया जाएगा।