फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news sir survay

Firozabad News: एसआईआरः अंतिम तिथि बढ़ने से पौने छह लाख वोटर और बीएलओ को मिली राहत

Mon, 01 Dec 2025 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
firozabad news sir survay
फोटो 34-द्वारिकापुरी मे एसआईआर फार्म को बीएलओ ने भरवाया। संवाद
फिरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के काम की अंतिम तिथि को एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया है। पहले यह तिथि 4 दिसंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दिया गया है। इस घोषणा से जिले के पौने छह लाख वोटर, दो हजार से अधिक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर), सुपरवाइजर और इलेक्शन रजिस्ट्रेशन ऑफिसर को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


जिले की पांच विधानसभाओं में तैनात बीएलओ और अधिकारी 4 दिसंबर की समय-सीमा को देखते हुए दिन-रात एक कर के फार्मों को एकत्रित करने और उन्हें डिजिटाइजेशन (डिजिटल रूप में अपलोड) करने का काम कर रहे थे। तिथि बढ़ने की जानकारी मिलते ही अफसरों और बीएलओ के चेहरों पर खुशी छा गई। इधर, रविवार को भी बूथों पर समय सीमा नजदीक होने के कारण बीएलओ दौड़ते दिखाई दिए। उन्होंने कैंप लगाकर फार्म भरवाने के साथ ही उन्हें अपलोड करने का काम किया। एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह और तहसीलदार अजय सिंह सहित नायब तहसीलदार की टीम ने विभिन्न बूथों पर जाकर बीएलओ के कामकाज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एडीएम वित्त और राजस्व विशुराजा ने कहा कि जिले में प्रगाढ़ पुनरीक्षण का काम काफी तेजी से चल रहा था और हम 70 प्रतिशत डिजिटाइजेशन के करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक सप्ताह का समय बढ़ने से यह काम और भी आसानी से पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले की स्थिति एक नजर में....

जिले में कुल वोटर-1902012

एसईआर फार्म वितरण-1896115

फार्म डिजिटाइजेशन-1326990

अभी तक मृतक वोटर-42506 शिफ्टेड वोटर-109522


बीएलओ अफसर बोले चलो कुछ तो राहत मिली...

मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण का काम करने में दिन रात्रि एक किए थे। पति का भी सहयोग लेकर इस काम को अंजाम दे रहे थे। करीब 75 प्रतिशत हमारे बूथ का काम पूरा हो गया। एक सप्ताह का समय बढ़ने से हम और अच्छी तरह से काम कर सकेंगे। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग का हम धन्यवाद देते हैं।

- ललिता देवी, बीएलओ

एसआईआर का काम काफी हद तक पूरा कर लिया है। जो फार्म शेष बचे हैं हम उनको भरवाने का काम कर रहे हैं। एक सप्ताह का समय बढ़ाए जाने से कुछ तो राहत मिलेगी। मैंने तो दिन रात्रि एक करके इस काम को कर रही थी। परिजनों का भी सहयोग लेना प़ड़ रहा है। ई-बीएलओ एप के कम चलने से दिक्कत हो रही थी।


- मधु भारद्वाज, बीएलओ

मतदाता सूची प्रगाढ़ पुनरीक्षण का काम ही पिछले कई दिनों से कर रही थी। दिन से लेकर रात्रि तक इसी काम को करने में व्यस्त थे। लेकिन एक सप्ताह काम आगे बढ़ने से कुछ राहत जरूर मिलेगी। हमें उम्मीद है कि इन दिनों में काम पूरा हो जाएगा।

- कोमल सक्सेना, बीएलओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed