{"_id":"6ad14493fa489a22810e4bb6","slug":"firozabad-news-school-inspection-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-187969-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली पोल : स्कूलों के निरीक्षण में सीडीओ-डीडीओ ''''शून्य'''', डीएम ''''अव्वल''''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली पोल : स्कूलों के निरीक्षण में सीडीओ-डीडीओ ''''शून्य'''', डीएम ''''अव्वल''''
विज्ञापन
बीएसए ऑफिस फिरोजाबाद। फाइल फोटो
- फोटो : Archive
फिरोजाबाद। शिक्षकों से पढ़ाई से लेकर हर सरकारी योजना का लक्ष्य पूरा कराने की अपेक्षा की जाती है। लक्ष्य पूरा न होने पर अफसर कार्रवाई करने से भी नहीं चूकते। लेकिन जब स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता परखने की बारी अफसरों की आई तो कई जिम्मेदार पीछे रह गए। सीएम डैशबोर्ड की रिपोर्ट में सीडीओ, डीडीओ, डीपीआरओ और अन्य अधिकारियों के निरीक्षण का आंकड़ा शून्य दर्ज हुआ। डीएम ने 100 फीसदी लक्ष्य पूरा किया है।
शासन ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए अधिकारियों को हर महीने निरीक्षण का लक्ष्य दिया है। इसके बावजूद निरीक्षण में लापरवाही सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, डीएम को 5 स्कूलों के निरीक्षण का लक्ष्य मिला था और उन्होंने पांचों निरीक्षण पूरे किए। सीडीओ के खाते में एक भी निरीक्षण दर्ज नहीं हुआ। डीडीओ, पीडी डीआरडीए, डीपीआरओ और डिप्टी सीएमओ भी स्कूलों से दूर रहे। डीआईओएस ने 5 के लक्ष्य के सापेक्ष 2 और डीपीओ ने 1 निरीक्षण किया। सीएमओ ने 4 तथा जिला पूर्ति अधिकारी ने 5 निरीक्षण किए।
बीएसए ने 300 फीसदी लक्ष्य पूरा किया
सबसे ज्यादा चौंकाने वाला आंकड़ा बीएसए का रहा। उन्हें 20 निरीक्षण का लक्ष्य मिला था, जबकि रिपोर्ट में 60 निरीक्षण दर्ज हैं। यानी शिक्षा विभाग के मुखिया ने 300 फीसदी लक्ष्य पूरा किया है। लेकिन दूसरे विभागों के कई अफसर स्कूलों तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
स्कूल निरीक्षण का चार्ट (मासिक लक्ष्य • वास्तविक निरीक्षण):
• डीएम: 5 • 5
• सीडीओ: 5 • 0
• डीडीओ / पीडी डीआरडीए / डीपीआरओ / डिप्टी सीएमओ: 5 • 0
• सीएमओ: 5 • 4
• जिला पूर्ति अधिकारी: 5 • 5
• डीआईओएस: 5 • 2
• डीपीओ: 5 • 1
• बीएसए: 20 • 60