फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news road staff quarral

Firozabad News: रोडवेज स्टाफ के साथ ऑटो चालकों की मारपीट, जाम

Fri, 20 Feb 2026 01:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
firozabad news road staff quarral
फोटो 39 सुभाष चौराहा पर हुई मारपीट की घटना के बाद लगा जाम। संवाद - फोटो : nowshera news
टूंडला। नगर के सुभाष चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम यात्रियों से भरी रोडवेज बस के चालक और परिचालक के साथ ऑटो चालकों ने जमकर मारपीट की। टिकट मशीन छीनकर उसे तोड़ दिया। घटना से चौराहे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और एक ऑटो चालक व बस परिचालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

घटना शाम पौने आठ बजे की है। एटा डिपो की बस एटा से आगरा की ओर जा रही थी। सुभाष चौराहे पर दो ऑटो चालकों ने बस चालक और परिचालक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर ऑटो चालकों ने मिलकर बस चालक मुकेश निवासी सिरसा टिप्पो, मिरहची, कासगंज और परिचालक मोहित गुप्ता निवासी एटा की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान ऑटो चालकों ने बस के परिचालक की टिकट काटने वाली मशीन छीन ली और उसे जमीन पर पटक कर तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद पुलिस को मौके पर आते देख एक आरोपी ऑटो चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस ने दूसरे आरोपी को पकड़ लिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो चालक और बस चालक-परिचालक में आपसी झगड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी मशीन बस चालक ने खुद तोड़ी है। दोनों पक्षों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed