{"_id":"69e14e938531615c9d0522d0","slug":"firozabad-news-road-accident-farmer-death-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-172620-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सिरसागंज में हाईवे पर वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सिरसागंज में हाईवे पर वाहन की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एलआर कोल्ड स्टोरेज के सामने बुधवार रात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़े 50 वर्षीय किसान को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सिरसागंज के ग्राम तिलियानी निवासी सुरेंद्र सिंह (50) बुधवार रात करीब 9 बजे नेशनल हाईवे पर एलआर कोल्ड स्टोरेज के पास खड़े थे। इसी दौरान शिकोहाबाद की दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था। स्थानीय लोगों और परिजन ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल फिरोजाबाद रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे सौरभ कुमार ने बताया कि पुलिस को तहरीर दी गई। इधर, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।