{"_id":"6a7e2ee5e6298d54af0fa37e","slug":"firozabad-news-road-accident-death-firozabad-news-c-169-1-mt11005-182166-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सड़क पर तड़पकर दम तोड़ गई दोस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सड़क पर तड़पकर दम तोड़ गई दोस्ती
विज्ञापन
फोटो 45 संदीप सिंह का फाइल फोटो
शिकोहाबाद। बाइक सवार संदीप सिंह (25) बृहस्पतिवार शाम दुर्घटना के बाद सड़क पर लहूलुहान पड़े थे। उनकी सांसें उखड़ रही थीं। मदद की गुहार लगा रहे संदीप को उम्मीद थी कि साथ में मौजूद दोनों दोस्त उनकी जान बचा लेंगे लेकिन दोनों भाग निकले। समय पर इलाज नहीं मिलने से संदीप ने मैनपुरी रोड स्थित पंचशील पेट्रोल पंप के पास तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मैनपुरी रोड स्थित ओमनगर निवासी रमेशचंद्र के पुत्र संदीप सिंह अपने दो दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। संदीप अपनी बाइक पर थे जबकि दोनों दोस्त एक अन्य बाइक पर सवार थे। घूमकर तीनों बृहस्पतिवार शाम मैनपुरी की तरफ से शिकोहाबाद की ओर लौट रहे थे।
पंचशील पेट्रोल पंप के पास एक पैदल राहगीर अचानक संदीप की बाइक के आगे आ गया जिसे बचाने के प्रयास में संदीप की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और संदीप बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। संदीप ने हेलमेट नहीं पहना था। संदीप लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े कराहते रहे, मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन दूसरी बाइक पर साथ चल रहे दोनों दोस्त उसे अस्पताल ले जाने के बजाय रुके तक नहीं। संदीप को मौत के मुंह में छोड़कर दोनों बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल संदीप को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदीप की मौत की खबर जैसे ही ओमनगर पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
पिता चाय विक्रेता, संदीप बंटाता था हाथ
पिता रमेशचंद्र ने बताया कि उनके दो बेटों में संदीप छोटा था। बड़ा बेटा प्रदीप दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि वह मैनपुरी चौराहे पर चाय की दुकान चलाते हैं। बेटा संदीप दुकान पर उनका हाथ बंटाता था।
वर्जन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की आशंका और मांग को देखते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।
- शेखर सेंगर, सीओ, शिकोहाबाद