फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news road accident death

Firozabad News: कैंटर की टक्कर से मजदूर की मौत

Fri, 27 Feb 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
firozabad news road accident death
फोटो02मृतक समसुद्दीन का फाइल फोटो। परिजन स्रोत - फोटो : Samvad
नारखी। थाना क्षेत्र के आलमपुर कोटला में परचून की दुकान से सामान लेते समय एक व्यक्ति की कैंटर की टक्कर लगने से मौत हो गई। इससे परिजन में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
विज्ञापन

आलमपुर कोटला थाना नारखी निवासी शमसुद्दीन उर्फ राकेश खान (50) मजदूरी करता था। वह चार बहन और दो भाईयों में सबसे बड़ा था। वह गांव के ही मोहन के खेत पर बृहस्पतिवार को आलू बीनने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह खेत के सामने स्थित परचून दुकान पर कुछ सामान लेने गया था, तभी टूंडला की तरफ से तेज रफ्तार में आती कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से कैंटर चालक को मौके पर पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से ट्राॅमा सेंटर भेजा। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक शमसुद्दीन के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। दो बेटा और तीन बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं, पत्नी अफीजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी ने बताया कि कैंटर की टक्कर लगने से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed