{"_id":"6a8768793029a20b99006660","slug":"firozabad-news-ration-shop-inpection-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-182710-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: राशन की दुकान की जांच करने पहुंचे तहसीलदार की मौजूदगी में प्रधान, राशन डीलर पक्ष में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: राशन की दुकान की जांच करने पहुंचे तहसीलदार की मौजूदगी में प्रधान, राशन डीलर पक्ष में विवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नारखी ब्लाक की ग्राम पंचायत जशरथपुर पानीगांव में राशन की दुकान की जांच करने गए तहसीलदार सदर एवं उनकी टीम की मौजूदगी के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। आपस में गाली गलौज करने के साथ मारपीट हो गई। विवाद होने के बाद जांच टीम बिना जांच करके ही वापस लौटने को मजबूर हो गई। इस मामले में एक पक्ष ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा है। पुलिस ने चार लोगों का मेडिकल कराया है।
नारखी ब्लाक की ग्राम पंचायत जशरथपुर पानीगांव में संचालित राजेश कुमार के नाम से राशन की दुकान पिछले काफी दिनों से निलंबित चल रही है। निलंबित दुकान की जांच तहसीलदार सदर को सौंपी है। राशन दुकानदार के रवैये की जांच करने बृहस्पतिवार को तहसीलदार सदर सुशील कुमार,नायब तहसीलदार शिवम भारद्वाज, लेखपाल सचिन बशिष्ठ एवं आशीष श्रीवास्तव के साथ गांव में पहुंचे थे। तहसील ने टीम के साथ गांव के पंचायतघर पर बयान दर्ज करने प्रारंंभ कर दिए। टीम के जांच के लिए आने की जब जानकारी हुई तो ग्राम प्रधान एवं राशन डीलर पक्ष के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। तहसीलदार सदर ने जब ग्रामीणों के बयान दर्ज करने प्रारंभ किए तो इस दौरान विवाद हो गया। विवाद बढ़ते देख जांच करने को पहुंची टीम मौके से वापस लौटने को मजबूर हो गई। तहसीलदार के जाने के बाद दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि पथराव तक हो गया। मारपीट पथराव में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। थाना पुलिस की मानें तो राशन डीलर राजेश के पक्ष से उमेश चंद्र एवं सुरेश तथा प्रधान पक्ष से भानु एवं प्रांशु के घायल होने के कारण उपचार को अस्पताल भेजा है। पूरे मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-जशरथपुर पानीगांव में राशन की दुकान की जांच करने गया था। इसी दौरान प्रधान एवं राशन डीलर पक्ष के लोगों में विवाद एवं मारपीट की घटना हो गई थी। इसकी कारण जांच अधूरी छोडकर वापस लौटना पड़ा है।
विज्ञापन
सुशील कुमार तहसीलदार सदर फिरोजाबाद।