फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news raped

Firozabad News: बहन के घर आए युवक ने गांव की युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Dec 2025 12:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
firozabad news raped
शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन की ससुराल आए हरदोई के युवक ने उसी गांव की एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। परिजन ने इस घटना की प्राथमिकी थाना नसीरपुर में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को शनिवार रात गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन


थाना नसीरपुर क्षेत्र के एक गांव में युवती शुक्रवार रात घर में अलग कमरे में सो रही थी। युवती के गांव में ही आरोपी की बहन भी रहती है। इसके यहां वह गया हुआ था। आरोपी ने युवती को घर में अकेला पाकर उसे दबोच लिया। आरोपी ने युवती का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़ित युवती की चीख-पुकार सुनकर परिजन जाग गए। युवती की तहरीर पर नसीरपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इंस्पेक्टर नसीरपुर ने बताया कि आरोपी मनोज उर्फ श्यामवरन निवासी मझकरीया थाना सवायजपुर जिला हरदोई को रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ और मेडिकल कराने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed