फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news rape court marriage

Firozabad News: धमकाकर की कोर्ट मैरिज, चंडीगढ़ ले जाकर करता रहा दुष्कर्म

Wed, 03 Sep 2025 01:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
firozabad news rape court marriage
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र में एक युवक ने युवती को डरा-धमकाकर कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद अपने बहनोई व भाईयों की मदद से उसे चंड़ीगढ़ ले जाकर लगातार 15 दिन तक दुष्कर्म करता रहा। जब उसका मन भर गया तो पीड़िता को ट्रेन से वापस भेज दिया। पीड़िता ने घर आकर आपबीती परिजन को बताई। इसके बाद थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तब पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नारखी क्षेत्र की निवासी पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि खैरगढ़ के गांव श्यावरी निवासी ब्रजमोहन व कौशल अक्सर बीमा के सिलसिले में घर आते थे। एक नवंबर 2024 को ब्रजमोहन और कौशल जबरन पीड़िता को जनपद न्यायालय ले गए और डराकर कोर्ट मैरिज कर ली। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। 30 अप्रैल 2025 को रास्ते में ब्रजमोहन का भाई ओमकार तथा बहनोई प्रताप निवासी लोधीपुरम थाना उत्तर जबरन टूंडला स्टेशन ले गए और ट्रेन से चंडीगढ़ भेज दिया। जहां ब्रजमोहन उसे अपने बहनोई रवि कुमार निवासी पंचकूला चंडीगढ़ हरियाणा के घर ले गया। जहां 15 दिन रहने के बाद होटल में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई भी की। ब्रजमोहन ने सोने की अगूंठी, गले की सोने की चेन तथा पायल जबरन उतरवा लीं। सात जून 2025 को ट्रेन से वापस भेज दिया। घर आकर उसने आपबीती मां को बताई। इसके बाद थाने जाकर प्रार्थना पत्र दिया तो कोई सुनवाई नहीं हुई। तब कोर्ट के आदेश पर पांचाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

---------
मई में ही आरोपी ने शादी करने के साक्ष्य किए थे ट्वीट
मामले में नामजद आरोपी ब्रजमोहन ने 13 मई को ट्वीट कर बताया था कि युवती ने अपनी मर्जी से उसके साथ 1 अक्तूबर 2022 को कोर्ट मैरिज व पांच मई 2025 को मंदिर में शादी कर ली थी। साथ ही उसने यह भी लिखा था कि युवती के घरवाले उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश करेंगे। युवती ने अपनी मर्जी से उसके साथ शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed